आपातकाल की काली रात को याद कर हुए भावुक, परिजनों को भी मिला मान-सम्मान

कालपी जालौन। मंगलवार को नगर के रोज बड्स पब्लिक स्कूल प्रांगण में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में एक भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रबंधक डॉ. नरेश मैहर एवं संयोजन पूर्व विधायक व लोकतंत्र सेनानी नरेंद्र सिंह जादौन ने किया। जिले भर से लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को आमंत्रित किया गया था। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि एमएलसी रमा निरंजन रहीं। साथ ही डॉ. घनश्याम अनुरागी, राजेश सिंह सेंगर, रमेश तिवारी व अन्य अतिथि मंचासीन रहे। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस अवसर पर 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की विभीषिका को याद करते हुए लोकतंत्र सेनानियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया, जिसमें आपातकाल को लोकतंत्र पर गहरा आघात बताया गया। कार्यक्रम में कालपी, उरई, कौंच व जालौन तहसील के लगभग 50 से अधिक लोकतंत्र सेनानियों और उनके आश्रितों को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में नरेंद्र पाल सिंह जादौन, गोपाल चरण मिश्रा, रमेश चंद्र तिवारी, सूर्य कुमार दीक्षित, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, रतन सिंह, शिव राम महाजन, श्री नारायण पांडेय जैसे प्रमुख नाम शामिल रहे। इसके अलावा दिवंगत सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। सज्जन प्रसाद तिवारी, राधेश्याम गुप्ता, भगवान दास, मनोहर लाल चौरसिया, सरजू प्रसाद दीक्षित, राधेश्याम योगी आदि के परिजनों को मंच पर सम्मानित कर श्रद्धांजलि दी गई।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x