उरई में 7, कोंच में 3, जालौन में 4, कालपी में 2 और माधौगढ़ में 1 मूंग खरीद केंद्र बनाए गए हैं

कोंच। कोंच में जल्द ही तीन मूंग खरीद केंद्र खोले जाने हैं जिससे मूंग उगाने वाले किसानों को फायदा मिलेगा। सरकार ने किसानों को उनकी उपज का बाजिव मूल्य दिलाने के लिए एमएसपी पर मूंग खरीद केंद्रों को मंजूरी दी है। कहां कितने केंद्र खोले जाने हैं, इसका भी निर्धारण कर दिया गया है जिसमें सबसे ज्यादा 7 केंद्र उरई तहसील और सबसे कम 1 केंद्र माधौगढ़ तहसील में खोले जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक उरई में 7, कोंच में 3, जालौन में 4, कालपी में 2 और माधौगढ़ में 1 मूंग खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जनपद जालौन के मूंग उगाने वाले किसानों के लिए बाकई ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि मूंग की सरकारी खरीद के लिए जनपद जालौन में 17 जगह क्रय केंद्र खोलने के लिए सरकार ने मंजूरी दी है। इसके साथ ही यह भी निर्धारण कर दिया गया है कि कहां कितने केंद्र खोले जाने हैं। कोंच में जल्द ही तीन खरीद केंद्र खुलने वाले हैं जहां किसान सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी मूंग की उपज बेच सकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीसीयू एजेंसी के 11 केंद्र होंगे, वी-पैक्स एट विशिष्ट मंडी उरई, क्रय-विक्रय एट जालौन मंडी, एग्रो इन्नोवेट मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी लि. विशिष्ट मंडी उरई, श्री गुरु कृपा कृषि उत्पादन एवं विपणन सहकारी समिति लि. जालौन मंडी, बुलंदशहर एग्रो मल्टी कोऑपरेटिव सोसायटी लि. कोंच मंडी, स्वर जनधन स्वर धनकृषि विकास सहकारी समिति लि. एट मंडी, शेल्टर एग्रो टेक कोऑपरेटिव सोसायटी लि. कालपी मंडी, एबीएनबीए मल्टी स्टेट एग्रो परपज कोऑपरेटिव सोसायटी लि. उरई मंडी प्रथम, काशी एग्रो परपज कोऑपरेटिव सोसायटी लि. जालौन मंडी प्रथम, अमृत ग्रीन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लि. कोटरा मंडी, न्यू जेनरेशन एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लि. रामपुरा उपमंडी, पीसीएफ के दो केंद्र केएसके जालौन जालौन मंडी, केएसके कालपी कालपी मंडी, जैफेड का स्माल स्केल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी उरई मंडी और यूपीएसएस के तीन केंद्र कृषक बहुउद्देशीय विपणन सहकारी समिति लि. एट मंडी, इंडो आर्या एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लि. कानपुर कोंच मंडी, अवध आर्या एग्रो कोऑपरेटिव लि. कानपुर कोंच मंडी में खरीद करेंगे। जिला प्रबंधक पीसीयू आमोद कुमार का कहना है कि खरीद केंद्रों को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एक दो दिन में केंद्र चालू कर दिए जाएंगे। केवल केंद्रों की आरडी बनना बाकी है। जैसे ही आरडी बनती है, केंद्र चालू करा दिए जाएंगे। गौरतलब है कि जनपद जालौन पिछले कुछ सालों में दलहनी फसल मूंग का एक बड़ा हब बनकर उभरा है लेकिन खुले बाजार में किसानों की उपज का बाजिव मूल्य नहीं मिल पाने की स्थिति को देखते हुए झांसी-ललितपुर-जालौन क्षेत्र की एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सूबे के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर से मुलाकात कर उन्हें जालौन जनपद में बड़े पैमाने पर हो रही मूंग की खेती के बाबत जानकारी दी और किसानों को उनकी उपज का बाजिव मूल्य मिल सके इसके लिए एमएसपी 8768 पर मूंग खरीद केंद्र खोले जाने की जरूरत बताई थी। एमएलसी की इस मांग की गंभीरता को समझते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे काफी सकारात्मकता से लेकर क्रय केंद्र खोले जाने के लिए जरूरी कार्रवाई करते हुए क्रय केंद्र खुलवा दिए हैं। इससे जनपद जालौन की पांचों तहसीलों उरई, कोंच, कालपी, जालौन, माधौगढ़ के मूंग उत्पादन करने वाले किसानों को फायदा मिलेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x