भाजपा के मायूस कार्यकर्ता फेसबुक पर कर रहे अपने दर्द का इजहार

माधौगढ़ जालौन। भाजपा मण्डल की कार्यकरणी का गठन होते ही सोशल प्लेट फार्म पर सरगर्मियां तेज हो गयी है। जितना नए पदाधिकारियों का लिस्ट में नाम आने की खुशी दिखाई दे रही है। तो पुराने कार्यकर्ताओं का लिस्ट से गायब होने पर उनका मायूसी भरा दर्द भी फेसबुक पर खूब झलक रहा है। देर रात पदाधिकारियों के पदों की घोषणा ने कभी खुशी कभी गम का माहौल बना दिया सोशल साइड्स पर अपलोड कार्यकर्ताओं के बयानों को गौरतलब किया जाये तो स्पष्ट रूप से उनका झलकता दर्द साफ वयां होता दिख रहा है। सूत्रों से मिली गोपनीय जानकारी के मुताबिक पार्टी से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश कि विश्वनीय पार्टी भाजपा ने नये चेहरों को मौका दिया है जबकि पुराने चेहरे पूरी तरह गायब कर दिये तो इस पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष का कहना है मण्डल माधौगढ़ के सभी साथियों को नए दायित्व की जिम्मेदारी जिला नेतृत्व द्वारा दी गई है। आप लोगों पर पार्टी ने भरोसा जताया। इस पर सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए पार्टी को शीर्ष पर ले जाने का काम करेंगे। आप सभी साथियों को पदाधिकारी बनने पर बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। इस प्रकार पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जबकि ऐसे बहुत से सक्रिय कार्यकताओं की उम्मीद पर पानी फिर गया जो सोच बैठे थे जारी सूची में उनका भी नाम अंकित होगा लेकिन सूची की घोषणा होते हुए उनके चेहरे लड़क गये। कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी तो तब दिखाई दी जब सोशल नेटवर्क साइड्स पर तरह तरह की प्रक्रियाओं का बखान हुआ फिलहाल राजनैतिक मसलों को आसानी से नही समझा जा सकता जिला पर बैठे हाईकमान क्षेत्रीय राजनीति को किस पठशिला पर उतारना चाहते है। यह कह पाना मुश्किल है। राजनैतिक खेल के पहलु भी उलझे हुए रहते है क्योंकि उल्लेखित सूची पर कई क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया जबकि नए नामों में भी राजनीतिक चाल समझ से परेय है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x