ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम मुख्य सेविका की पुण्यतिथि पर ब्रह्मा भोज का आयोजन

मातेश्वरी जगदंबा को दिव्य दृष्टि और दिव्य बुद्धि का ईश्वरीय वरदान प्राप्त था : मीना दीदी

उरई जालौन। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 60वाँ पुण्य स्मृति दिवस ब्रह्माकुमारीज के उरई सेवा केंद्र पर स्नेहांजलि पुष्पांजलि कार्यक्रम के रूप में मनाया गया संस्था के संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा द्वारा मातेश्वरी जी को प्रथम मुख्य प्रशासिका के रूप में नियुक्त किया गया था।
राजयोगिनी मीना दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि मातेश्वरी जी का जन्म सन 1919 में अमृतसर पंजाब के एक साधारण परिवार में हुआ। बचपन का नाम ‘ओम राधे ‘ था। जब वे ‘ओम’ की ध्वनि का उच्चारण करती थी तो वातावरण में दिव्य शांति छा जाती थी, इसलिए उन्हें ‘ओम राधे’ के नाम से लोकप्रियता मिली । वे बचपन से ही अत्यंत कुशाग्र बुद्धि और आत्म अनुशासित थी जो ज्ञान एक बार सुनती तुरंत अपने कर्म में उसे धारण कर लेती थी। मातेश्वरी जगदंबा जी इस धरा पर चैतन्य सरस्वती की अवतार थी। उन्हें ‘दिव्य दृष्टि’ और ‘दिव्य बुद्धि’ का ईश्वरीय वरदान प्राप्त था। उनका आभामंडल इतना तेजोमय था कि उनके संपर्क में आने वाले ज्ञान के चात्रको को उनकी भावना के अनुसार शक्तियों के दर्शन और साक्षात्कार होते थे।
ब्रह्माकुमारी संस्था में विश्व सेवा के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाली ब्रह्मकुमारी बहनों के लिए मातेश्वरी जगदंबा जी आदर्श मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत बनाकर श्रेष्ठ कर्म करने के लिए सदा प्रेरित करती है। मातेश्वरी जी का व्यक्तित्व इतना विराट है कि उनके वरदानी बोल और व्यक्तित्व की स्मृति मात्र मनुष्यात्माओं की चेतना का दिव्यीकरण करके जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देती है
इस अवसर पर ब्रह्माभोजन का विशेष आयोजन ब्रह्माकुमारी सेंटर पर किया गया। प्रातः ईश्वरीय महावाक्य के उच्चारण के पश्चात मातेश्वरी जी को भोग स्वीकार कराया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसपी दुर्गेश कुमार , डॉ घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन , एनसीसी ऑफिसर अभिषेक गुप्ता , एनसीसी मेजर, रेलवे प्रबंधक एस,के खरे, यूनानी आयुर्वेदिक अधिकारी सत्येंद्र पटेल , एडवोकेट ऋषि पटेल, एडवोकेट शिवेश सेंगर, एडवोकेट बृजेश पाटीदार, लक्ष्मण दास बावनी, ममता स्वर्णकार, भ्राता प्रदीप दीक्षित , आर्किटेक्ट संजय , भ्राता अजय इटोदिया प्रबंधक एलड्रिच पब्लिक स्कूल उरई, सुविधा इटोदिया अध्यक्ष इनर व्हील क्लब, डॉ सुभाष गुप्ता, भ्राता प्रखर गुप्ता वरिष्ठ प्रबंधक आर्यावर्त बैंक उरई, अनिल गुप्ता , रंजना अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, उमा निरंजन, आचार्य तेजस ,अनेक पत्रकार बंधु समेत सैकड़ो लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की और सभी ने मातेश्वरी जगदंबा को पुष्पांजलि और स्नेहांजलि अर्पित की और सभी ने ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया।
फोटो परिचय

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x