एक की हालत बताई जा रही है गंभीर
उरई जालौन। सुखी नहर में बाइक गिर जाने कारण चार युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि जालौन कोतवाली क्षेत्र के उरगांव रोड पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें एक बाइक पर सवार चार युवक सूखी नहर में जा गिरे। हादसे में सभी युवक घायल हो गए।
कोंच नगर निवासी चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम सिहारी किसी काम से जा रहे थे। अभी वह उरगांव रोड स्थित नहर के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सूखी नहर में गिर गई। जब लोगों की नजर इस घटना पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर जालौन कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल युवकों में शोएब (18), सागर (17), शादाब और सलमान शामिल हैं। सभी नया पटेल नगर, कोंच के रहने वाले हैं। चारों एक ही मोहल्ले के दोस्त हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी युवकों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। एक युवक के सिर पर गंभीर चोट के कारण उसे रेफर किया गया है। बाकी तीन का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया गया हे कि किसी कारण बस बाइक का चालक संतुलन खो बैठा था उसने बाइक को संभालने का पूरा प्रयास किया लेकिन वह अपने प्रयासों में सफल नहीं हो पाया और बाइक नहर में जाकर गिर गई इससे यह दुर्घटना हो गई।
असंतुलित होकर बाइक नहर में गिरी चार युवक घायल हुए





