जालौन। तेज रफ्तार ले जा रहे बाइक चालक का बिगड़ा संतुलंन।बाइक सहित गिरे नहर में।बाइक पर सवार चार युवक हुये गंभीर रूप से घायल,सभी घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां एक युवक गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उन्हें उच्च संस्थान भेजा। कोंच से बाइक लेकर उरगांव की चार युवक की बाइक अनियंत्रित होकर उरगांव रोड पर नहर में चली गई,कोंच कोतवाली क्षेत्र निवासी सोएब (25), सागर (23), सादाब (22) व सलमान (25) कोंच से बाइक लेकर किसी काम के चलते बुधवार को उरगांव की ओर जा रर्हे थे। एक ही बाइक पर चार युवक सवार थे। बाबई रोड से जैसे ही उरगांव कट के लिये उक्त बाइक सवार मुड़ गए। इसी रोड पर नहर के पास एक ख़तरनाक मोड़ है।बाइक इतनी तेज थी कि चालक मोड़ पर अपनी बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका और तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। बाइक के साथ ही उस पर सवार चारों युवक भी नहर में गिर गए। मौके से निकल रहे राहगीरें ने चारों युवकों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन युवकों को छुट्टी दे दी गई जबकि सोएब की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च सस्थान रेफर कर दिया गया।
तेज रफ्तार बाइक नहर में गिरी चार युवक घायल





