कोंच। मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी कोटेदार द्वारा राशन सामग्री नहीं देने की शिकायत कार्ड धारक ने एसडीएम से करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
मोहल्ला आराजीलेन निवासी खलील ने बुधवार को एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पत्नि मुवीदा के नाम पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड है। मोहल्ला भगत सिंह नगर स्थित सरकारी राशन की दुकान पर जब भी राशन सामग्री लेने जाता है तो कोटेदार का बेटा अभी सामग्री न आने की बात कहकर टरका देता है और मशीन में बगैर सामग्री दिए ही उससे अंगूठा लगवा लेता है। निर्धारित तिथियों में अन्य सभी राशन की दुकानों पर तो सामग्री बांटी जाती है लेकिन यहां पर कोटेदार का बेटा हर बार सामग्री न आने की बात कहता है। खलील ने कोटेदार के बेटे पर राशन सामग्री हड़पने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
ई-पॉश मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं दिया खाद्यान्न, एसडीएम से की शिकायत




