करई जाकर फरार बदमाश के घर पर नोटिस चस्पा किया पुलिस ने

  • सर्राफ डकैती कांड में छठे आरोपी के खिलाफ हुई 84 की कार्रवाई
    कोंच। करीब डेढ़ महीने पहले कोंच में सर्राफा कारोबारी के यहां दिनदहाड़े पड़ी डकैती में हालांकि पुलिस पांच आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है लेकिन कांड का मास्टर माइंड छठा आरोपी अभी भी पुलिस को छका रहा है। इस फरार छठे आरोपी के खिलाफ बुधवार को कोतवाली पुलिस ने 84 की कार्रवाई की है। पुलिस ने उसके गांव जाकर बाकायदा मुनादी कराते हुए उक्त बदमाश के घर पर नोटिस चस्पा किया है।
    कस्बा कोंच के मोहल्ला पटेल नगर में सर्राफ नवीन ज्वैलर्स की दुकान पर 15 मई को दिनदहाड़े छह नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इनमें पांच बदमाश दुकान में घुसे थे जबकि छठा बदमाश बाइक पर रुक कर स्थिति का जायजा ले रहा था। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था लेकिन पूरे कांड का मास्टर माइंड सुंदरम गुर्जर उर्फ चौधरी पुत्र रवि उर्फ कुलदीप निवासी ग्राम करई थाना समथर जिला झांसी पुलिस के हत्थे अभी तक नहीं चढ़ सका है। इस फरार बदमाश पर शिकंजा कसने के लिए कोतवाली पुलिस ने न्यायालय डकैती से 84 की कार्रवाई के लिए आदेश प्राप्त कर लिया है। बुधवार को कोतवाल विजय कुमार पांडे ने उसके गांव जाकर मुनादी करवा कर उसके घर पर नोटिस चस्पा कराया है। बता दें कि इस डकैती कांड में चार अभियुक्त ग्राम करई के हैं और दो कैलिया के।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x