आराजी कुर्क करने की कार्रवाई करते तहसीलदार गौरव कुमार

आराजी कुर्क कर ली बड़ी बकाएदारी में
कोंच। तहसील क्षेत्र के गांव पिरौना में एक बड़ी बकायेदारी में प्रशासन ने बकाएदार की आराजी की कुर्क करने की कार्रवाई की है।
मामले के मुताबिक तहसील क्षेत्र के पिरौना गांव निवासी हरपाल पुत्र बाबूराम पर 21 लाख 40 हजार 400 रुपये का खनिज देय बकाया है। कई बार नोटिस मिलने के बाद भी वह बकाएदारी जमा नहीं कर रहा था। राजस्व वसूली के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में एसडीएम ज्योति सिंह के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार गौरव कुमार ने लेखपाल चंदन शिवहरे और अमीन राजा सिंह के साथ मिलकर बकाएदार हरपाल के नाम दर्ज गाटा संख्या 479 एवं 485 आराजी की कुर्की कार्रवाई पूरी की। प्रशासन ने उक्त आराजी पर लट्ठे लगाकर लाल झंडी लगवा दी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x