ब्राह्मण महासभा मेधावी प्रतिभा अभिनंदन समारोह 29 को

  • 10वीं और 12वीं के मेधावियों, यूपीएससी चयनित प्रियांशु एवं सजातीय सभासद होंगे सम्मानित 

कोंच। ब्राह्मण महासभा 29 जून को मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है जिसमें 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों एवं यूपीएससी में चयनित प्रियांशु शुक्ला के अलावा सजातीय सभासदों को सम्मानित किया जाएगा। गोखले नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण महासभा की बैठक अध्यक्ष धर्मेंद्र बबेले की अध्यक्षता और महामंत्री रंजन गोस्वामी के संचालन में संपन्न हुई जिसमें तय किया गया कि ब्राह्मण समाज के छात्र छात्राओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय करने वाले लोगों को 29 जून रविवार शाम 4 बजे महासभा परिसर में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी बांटी गईं। महासभा अध्यक्ष व महामंत्री ने बताया कि कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, पूर्व राज्यमंत्री उप्र शासन हरिओम उपाध्याय, इंफोपार्क एजूकेशन ग्रुप के डायरेक्टर अभय द्विवेदी एवं झांसी के समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी आदि के आतिथ्य में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र भारद्वाज, राघवेंद्र तिवारी, गौरव तिवारी, भास्कर दुवे, आशुतोष रावत, साकेत शांडिल्य, लकी द्विवेदी, राजेंद्र दुवे, अमरेंद्र दुवे, आकाश बुधौलिया, विवेक तिवारी, मुकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x