घर के ऊपर से समर की लाइन निकालने से मना करने किया झगड़ा

जालौन। घर की छत के ऊपर से जबरन समर की लाइन निकाले जाने से मना करने पर गांव के युवक द्वारा लड़ाई झगड़ा तथा गाली गलौज किए जाने की शिकायत पीड़ित महिला ने कोतवाली में की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की। उदोतपुरा निवासी पूजा पत्नी सत्यनारायण ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही युवक ज्ञानेंद्र सिंह मेरे घर के ऊपर से छत पर समर की लाइन डाल रहे थे जब हमने उन्हें समर की लाइन डाले जाने से मना किया तो वह लड़ाई झगड़ा पर आमादा हो कर गाली गलौज करने लगे पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x