जालौन। 20 वर्षीय पुत्र के घर से लापता होने की सूचना पीड़ित पिता ने कोतवाली में की, पुलिस ने पिता की सूचना पर पुत्र की तलाश शुरू की। मोहल्ला कटरा निवासी रब्बान खान पुत्र रियासत खान ने कोतवाली में सूचना देते हुए बताया कि उसके बीस वर्षी पुत्र आशिव बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे घर से बाजार का कह कर गया था कि वह बाजार जा रहा था 10:15 मिनट में आ जाएगा लेकिन वह देर रात तक नहीं लौटा। तब हमने नाते रिश्तेदार से पूछताछ कर खोजबीन शुरू की तो उसका कहीं अता पता नहीं चला पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुम हुए आसिव की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
20 वर्षीय पुत्र हुआ गुमशुदा





