गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा


कालपी जालौन। शुक्रवार को धर्म नगरी कालपी में भक्तों के द्वारा भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकल गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जगह जगह फ़ूल बरसा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक फ़ालेस्वर मंदिर स्थानीय नगर के मोहल्ला रावगंज स्थित फ़ालेश्वर मंदिर में श्रद्धालु एकत्रित हो गए। इस मंदिर से जयकारों के साथ भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा शुरू हुई। गणेशगंज बजरिया, रेलवे स्टेशन चौराहा आदि स्थानों से होते हुए शोभायात्रा वापस बालेश्वर मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। भक्तों ने पूजा अर्चना करके शोभा यात्रा का समापन किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव सभासद राकेश यादव हरी बाबू गुप्ता राजेंद्र यादव पंडित धर्मेंद्र शर्मा डॉक्टर विजय यादव राघवेंद्र सिंह रमेश गुप्ता राजेश गुप्ता समेत भारी संख्या में भक्तगण शामिल थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह,कोतवाली के एडिशनल इंस्पेक्टर मोहम्मद अशरफ, चौकी इंचार्ज विशाल भड़ाना समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x