इटावा मामले में ब्राह्मण चेतना परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

0-निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को सजा दिए जाने की मांग

जालौन। ब्राह्मण चेतना परिषद के एक सेकडा से अधिक विप्र समाज के द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपते हुये इटावा घटना में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की।
विनय मौर्य को सोपा गया। ज्ञापन में इटावा के दादरपुर की घटना मे संबंध में निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी। ब्राह्मण चेतना परिषद के रामकुमार चतुर्वेदी,डां संजय शुक्ला, विष्णु चतुर्वेदी प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा,अनुराग तिवारी,अनिल मिश्रा, रविन्द्र राजपूत, नरेंद्र शर्मा,दीपक पटैरिया,अनूप दीक्षित, आशीष द्विवेदी, अतुल पांडेय, अवनीश दीक्षित, प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, मुकेश दुवे, निर्दोष चतुर्वेदी, राघवेंद्र नगाइच आदि एक सैकड़ा से अधिक विप्र समाज के लोग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी विनय मोर्य को सौंपते हुये बताया कि इटावा घटना में जो ब्राह्मण परिवार के खिलाफ आरोप लगाये जा रहे उन तथ्यों की गहराई से जांच की जाये दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो।वेबजह निर्दोषों को न फसाया जाये। फर्जी दो आधार कार्ड बना कर जाति छूपा कर लोगों को धोखा देने बाले कथा वाचक की जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाये।इसके अलावा सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के लिये जो लोग टिप्पणी कर रहे ऐसे लोगों चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।जिससे शांति व्यवस्था कायम रहे तथा आपसी भाईचारा सामाजिक सौहार्द बना रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x