तालाब का पानी घुटनों तक भरा गांव की गलियों में, घरों से निकलना दूभर

मामला सामी गांव का, ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

कोंच। विकास खंड कोंच के सामी गांव में तालाब का पानी गांव की गालियों में घुटनों तक भरा होने से ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों मनोज, अंकित, प्रभुदयाल, रिंकू, जीतू, ग्यासीलाल आदि ने गुरुवार को एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में अंगद के तालाब का गंदा पानी गांव की गलियों में घुटनों तक भर गया है जिससे ग्रामीण अपने घरों से बाहर गलियों में आ-जा नहीं पा रहे हैं। किसी काम से जाना भी पड़ रहा है तो पानी में से होकर निकलना पड़ रहा है। गलियों में पानी भरे रहने से उमस भरी गर्मी में इजाफा तो हो ही रहा है, दुर्गंध के बीच पनप रहे मच्छरों के आतंक से भी ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। संक्रामक बीमारियों ने भी गांव में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की लंबे समय से न तो खुदाई कराई गई और न ही साफ सफाई। पानी की निकासी की भी कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। कुछ किसान चकरोड के रास्ते पानी की निकासी में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बारिश के दौरान बाढ़ की स्थिति से बचने के लिए तालाब के बगल से निकले चकरोड से सटे कुदरा माइनर में तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x