जालौन। मेडिकल स्टोर पर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर चुरा ले गए, वाहन स्वामी ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। बाहन स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर किया । भिटारा निवासी रंजीत सिंह कोतवाली में सूचना देते हुए बताया कि सात जून को वह अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर दुकान के आगे अपनी बाइक को खड़ी करके कुछ काम के लिए अंदर चले गए, जब लौट कर आए तो देखा उनकी बाइक वहां से गायब थी ,तब से लगातार बाइक को ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चला तब जाकर आज इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने वाहन स्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी।
मेडिकल स्टोर से बाइक हुई गायब





