कोठी का ताला चटका कर स्टार्टर और केबल उड़ाई चोरों ने 

कोंच। खेत पर बनी कोठी का ताला चटका कर चोर समर्सेबल का स्टार्टर और केबल चोरी कर ले गए। महंत नगर निवासी नरेश पुत्र मातादीन ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि मौजा डाढ़ी में उसकी कृषि भूमि है जहां सिंचाई के लिए बने निजी नलकूप की कोठी का ताला चटका कर चोर समर्सेबल का स्टार्टर व बिजली केबल गुरुवार/शुक्रवार की रात चोरी कर ले गए। सुबह जब खेत पर जाकर देखा तो उसे चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित नरेश ने घटना को लेकर पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x