व्यापारी, महिला समाजसेवियों को भामाशाह सम्मान से नवाजा गया

खुद का सम्मान पाना बड़ी बात नहीं है दूसरों को सम्मान दिलाना बड़ी बात है:संतोष गुप्ता
उरई। दानवीर भामाशाह की जन्म जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित व्यापारी कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य कर विभाग एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में महारानी लक्ष्मी बाई सभागार में व्यापारी संगोष्ठी एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। करीब आधा सैकड़ा व्यापारियों एवं आत्मनिर्भर व्यापारी महिलाओं को भामाशाह सम्मान के अंतर्गत स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेट कर स्वागत सम्मान किया गया। संचालन कर रहे व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर सभी अतिथियों ओर जिलाधिकारी महोदय से मांग की कि सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस बनवाए जाए। जनपद के तीनों विधानसभा के विधायकगणों में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने भामाशाह जी के जीवन परिचय के बारे उपस्थित व्यापारी जनों को बताया। कालपी विधानसभा के विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी भामाशाह के व्यक्तिव पर चर्चा की। कोंच माधोगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि देश पर जब विपत्ति आई तो दानवीर भामाशाह ने अपने तिजोरी के ताले खोल दिए थे और महाराणा प्रताप जी को अपना संपूर्ण समर्थन दिया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी श्री लक्ष्मी गणेश की पूजा करता है वो कभी भी गलत नहीं हो सकता। हमारे रहते हुए जनपद के किसी भी व्यापारी की कोई समस्या नहीं रहेगी। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान व्यापार मंडल के क्षेत्रीय संयोजक अशोक राठौर जिला संरक्षक मार्गदर्शक चौधरी बृजेंद्र मयंक महिला बिंग प्रदेश मंत्री श्री मती प्रीति बंसल कोंच, मयंक त्रिपाठी, डॉक्टर उमाशंकर सोनी जी, लक्ष्मण दास बाबानी, संजीव सिपोलिया, प्रभंजन गर्ग, प्रवीण बजाज, बंटू गुर्जर, धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, रोहित अग्रवाल, प्रदीप शिवहरे, गौरव राठौर, उमेश चंद्रा, गोपाल मिश्रा, राजीव सोनी, अंकित रूसिय, बलवीर इन्टोदिया, रमेश यादव उत्कर्ष गुप्ता, संदीप अग्रवाल कोंच, विजय अग्रवाल कोंच, देवेंद्र अग्रवाल निशा राजपूत आदि मौजूद रही।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x