घुसिया नहर में अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

  • खाली नहर के गड्ढे में पड़ा मिला शव, शिनाख्त करने में जुटी कोतवाली पुलिस

कोंच। घुसिया नहर में पुल के पास बने गड्ढे में 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ और कोतवाल के अलावा इलाकाई चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शव को गड्ढे से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी है। कोंच-पिंडारी रोड पर कस्बे के बाहर घुसिया नहर में पुल के पास पानी भरे गड्ढे में पर 50 वर्षीय अधेड़ का शव रविवार की सुबह पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर सीओ परमेश्वर प्रसाद, कोतवाल विजय कुमार पांडे, सुराही चौकी इंचार्ज संजीव कुमार दीक्षित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। बताया गया है कि मृतक काला जींस का पेंट, व मलमैले रंग की शर्ट पहने हुए है। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। आसपास के थानों से गुम हुए लोगों के बारे में जानकारी मांगी गई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x