शिक्षित व्यक्ति ही राष्ट्र की प्रगति में योगदान दे सकता है-श्याम बिहारी 

  • तैलिक समाज सेवा फाउंडेशन ने राठौर समाज के दो सैकड़ा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया 

कोंच। तैलिक समाज सेवा फाउंडेशन राठौर समाज सेवा मंडल के तत्वाधान में रविवार को रॉयल गार्डन में भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें राठौर समाज के दो सैकड़ा मेधावी छात्र छात्राओं को मंच के माध्यम से प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। पूर्व जिपं सदस्य नरेश बाबू राठौर की अध्यक्षता, गोसेवा आयोग उप्र के अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्याम बिहारी गुप्ता व महिला आयोग की सदस्य अर्चना सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, डॉ. ब्रजमोहन सिंह राठौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद राठौर अशोक राठौर उरई, अरविंद राठौर कालपी, कुं. ब्रजेश सिंह राजावत, गौरव राठौर आदि के विशिष्ट आतिथ्य में संजोए गए कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अपनी मेधा का प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित किया। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा, एक शिक्षित व्यक्ति ही राष्ट्र की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है, इसलिए बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा दें। उन्होंने गोपालन को लेकर कहा, अगर अभी से अपनी पुरानी परंपराओं पर न लौटा गया और गोपालन व गोसंवर्धन पर जोर न दिया गया तो आने वाले समय में इसके भयावह परिणाम सामने होंगे। अन्य अतिथियों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, पुरस्कृत या सम्मानित करने का तात्पर्य बच्चों को पढ़ाई में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करना है। संचालन रोहित राठौर पनयारा ने किया। इस दौरान शैलेष सोनी, मयंक मोहन गुप्ता, विजय गुप्ता करई वाले, कमलेश राठौर, हरगोविंद राठौर, उमाशंकर राठौर, अनूप राठौर, राजेश राठौर, रामनरेश राठौर, धर्मेंद्र राठौर, इंद्रजीत सिंह राठौर, अनूप राठौर अंडा, वीरेंद्र राठौर, चंदभान, लोकेंद्र राठौर, टिंकू साहू, छोटू राठौर, रचना राठौर, राजाबाबू, मुकेश, शिवकुमार, करन, आकाश, गौरव, अमित, सुमन राठौर, सुधा, अनुष्का, रवींद्र, अरुण, संजय, ब्रजेंद्र, पप्पू, देशराज, हरनारायण आदि रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x