सपाईयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, दीर्घायु की कामना की

महेश चंद्र विश्वकर्मा
जिला प्रवक्ता समाजवादी पार्टी जालौन

उरई (जालौन)1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में आज समाजवादी पार्टी कार्यालय उरई में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन की बधाईयां दी। जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर ने कहा कि वे एक ऐसे नेता का जन्मदिन मना रहे हैं जिसने प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में तमाम कल्याण कारी योजनाएं चलाई। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच समाजवादी है।वे हमेशा समता समानता और बंधुत्व की भावना से काम करते हैं। पीडीए का गठन उनकी सोच का उदाहरण है। उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर संकल्प लें कि पीडीए को मजबूत बनाकर 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच हमेशा जनकल्याणकारी रही है। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा बहुत मजबूत थी।आज भाजपा सरकार में चारों तरफ गुंडाराज,भृष्टाचार, जातिवाद, भेदभाव चर्म पर फैला हुआ जो किसी से छुपा नहीं है। सपा सरकार में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छात्र छात्राओं, व्यापारियों के हित में काम हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से डायल हंड्रेड,108 एम्बुलेंस,शिक्षा की दृष्टि से कन्या विद्या धन, लैपटॉप, बेरोजगार के लिए भत्ता, किसानों को मूलभूत सुविधाओं के साथ फसल बीमा, जीवन बीमा आदि तमाम जनहितकारी योजनाएं चलाई गई। आज सब धाराशाई हो गई है। उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु होने की कामना की है।इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत , पूर्व विधायक दया शंकर वर्मा, जमालुद्दीन, वीरेंद्र सिंह यादव, मानसिंह पाल , महेश चंद्र विश्वकर्मा, महेश शिरोमणि,लाखन सिंह, अतर सिंह राठौर, वेद प्रकाश यादव ,रामलाल विश्वकर्मा, बीनूं यादव ,इसरार खान, तारिक तालाब,शैलेंद्र श्रीवास, चुन्नी यादव, रेखा परिहार,मीरा राठौर पारुल खरे, विनीता वर्मा, कुसुम दुवे, मोहिनी राठौर, गुलशन, विमलेश कुमारी,विनोद विनोद श्रीवास, इमरान उल्ला, राघवेंद्र सिंह गुर्जर ,प्रमोद वर्मा, कमलेश राठौर ,दिनेश जैसारी,, दशरथसिंह पाल, सर्वेश पाल,सुरेंद्र राजपूत,जीनू कोरी ,प्रमोद सविता, मैया दीन पांचाल, श्रीवास एडवोकेट, बैजनाथ वर्मा एडवोकेट,, शबीउददीन , बब्बू पाल,इंतखाब रामकुमार चौहान,,अजय योगा दयाशंकर यादव ,मुन्ना अंसारी बबलू अहिरवार, लोकेंद्र यादव, प्रताप सिंह यादव, अनूप बाल्मीकि ,अतीक अंसारी ,अनुज यादव ,सनी यादव, मिलन यादव, शिव यादव, प्रेम नारायण भाटिया, बब्बू राजा सिकरी,हंसराज मौखरी लोकेंद्र यादव,, जीतू यादव,कय्यूम करीमी,सौरभ कोरी, दीपू यादव, पुष्पेन्द्र यादव,सर्वैश पाल, अर्जून राठौर, सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x