बाइक खडी को लेकर की मारपीट, गंभीर रूप से घायल

जालौन। बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद। चार युवको ने एक युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित के चाचा ने कोतवाली में दी तहरीर। बैठगंज निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देते हुये बताया कि उसका भतीजा सलिल गुप्ता 23 जून की रात करीब 11 बजे बाजार में कार के सामने बाइक खड़ी कर दी।बाइक को खड़ी करने दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।उनके भतीजे सलिल गुप्ता पुत्र संजीव को  अंकित पोरवाल, यश पोरवाल व अभिषेक पोरवाल निवासीगण मुरलीमनोहर और सक्षम शर्मा निवासी दबगरान गाली गलौज करने लगे जब मेरे भतीजे ने उन्हें गाली देने से मना किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गये।वहां मौजूद अन्य लोगों जैसे तैसे विवाद को शांत कराया इसके बाद में जब मेरा भतीजा एक होटल पर खाना खाने चला गया ।तब सूचना मिली कि कन्हैया होटल के पास आपका भतीजा बेहोशी की हालत में पड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंच कर भतीजे सलिल को उपचार के लिये अस्पताल ले गये गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे रिफर कर दिया। मैं उसे लेकर झांसी गया जहां वह आज तक वह कोमा मे है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x