अस्थाई मार्ग से आवागमन रोकने को अभियंता ने एसपी को लिखा पत्र

सुहाग महल के पास बनवाया जा रहा है पुल, लोग जान जोखिम में डाल कर निकल रहे यहां से

उरई जालौन। सुहाग महल के पास बने अस्थाई मार्ग के ऊपर से पानी का बहाव तेज होने के कारण यहां से जारी आवागमन रोकने के लिए अधिशासी अभियंता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय की पीली कोठी से कोच बस स्टैंड के लिए जाने वाले मार्ग पर सुहाग महल के समीप जर्जर हालत में पहुंच गए पुल को गिराकर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। क्योंकि यहां से हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। छोटे-बड़े वाहन भी यहां से होकर निकलते हैं। जिसकी वजह से यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आवागमन बाधित न हो इसको लेकर पुल के बगल से अस्थाई रोड बना दिया गया था ।बरसात के पहले इस मार्ग से लोग आसानी से निकल रहे थे लेकिन तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते नाले का पानी बढ़ गया। नाला उफान पर है। इसलिए जो अस्थाई मार्ग बनाया गया था उसके ऊपर से पानी तेज गति से बह रहा है ।लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर तेज गति से बह रहे पानी को चीरते हुए निकल रहे। इससे बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। दैनिक भास्कर ने इस मामले को पिछले अंक में प्रमुखता से उठाया था ।जिसके चलते लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि सुहाग महल के पास विभाग के द्वारा पुल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अस्थाई डायबर्जन पर पानी का बहाव तेज होने के कारण वह क्षतिग्रस्त अवस्था में है एवं वर्तमान में ड्राइवर्जन के ऊपर से पानी बह रहा है ।उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग से आवागमन बंद करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद बैंक से सुहाग महल की ओर जाने वाला ट्रैफिक माहिल तालाब एवं झांसी रोड की तरफ किया जाए तथा कोच बस स्टैंड से सुहाग महल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को झांसी रोड और ठडेशवरी मंदिर वाले मार्ग पर किया जा सकता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x