जालौन। चिट फंड कंपनी के पैसे के निकालने को लेकर एजेंट और उपभोक्ता में हुआ विवाद। दोनों लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर। पुलिस ने दोनों लोगों पर शान्ति भंग की कार्यवाही। Lucc कंपनी के एजेंट देवेश कुमार सहाब नाका निवासी और उपभोक्ता जहान सिंह के बीच रूप के लेनदेन को लेकर आपस मे कहासुनी होने लगी, कहासुनी ने धीरे धीरे उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों लोगों के बीच गाली गलौज तथा मारपीट शुरू हो गई, जिसकी शिकायत दोनों लोगों ने कोतवाली में दी। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की।
चिट फंड कंपनी में लेन देन को लेकर हुआ विवाद





