चकरोड को तोड कर खेतों में मिला लेने की शिकायत


जालौन। चकरोड को तोड़कर किसानों ने अपने खेतों में मिला लिया है। अन्न किसानों को निकलने में दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। पीडित किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर किसानों के हित को देखते हुए चकरोड की पैमाइश कराकर उसे अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरसा कलार निवासी निवासी किसान कैलश नारायण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके खेत दोनापुर मौजा में स्थित हैं। चकबंदी प्रक्रिया के दौरान चकरोड छोड़ा गया था। जिससे अब तक किसान अपने खेत तक पहुंच रहे थे। लेकिन कुछ माह पूर्व आसपास के किसानों ने चकरोड को तोड़कर अपने खेतों में मिला लिया है। अब आगे के किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। किसानी के काम के समय ट्रैक्टर आदि दूसरों के खेतों से होकर निकालना पड़ता है। जिससे लड़ाई झगड़े होते हैं। शिकायतों के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पीड़ित किसान ने एसडीएम से चकरोड की पैमाइश कराकर चकरोड को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x