गुरु पूर्णिमा महोत्सव: देवगांव में श्रीमद्भागवत कथा की निकली कलश यात्रा

कोंच। ब्रह्मलीन परमहंस बद्रीदास महाराज के 122वें जन्मदिवस महोत्सव व गुरू पूर्णिमा पर्व के पावन अवसर पर तहसील क्षेत्र के ग्राम देवगांव स्थित बद्री विशाल आश्रम पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का बुधवार की शाम भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ।
कलश यात्रा में रथ पर भागवताचार्य खिलनकृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम विराजमान थे जबकि परीक्षित उर्मिला-कृष्णा दुवे सिर पर श्रीमद्भागवत पुराण रखकर चल रहे थे। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों के बीच सैकड़ों महिलाएं आम्रपत्तों व पुष्पों से सजे सुंदर कलश लेकर कीर्तन गाती हुईं कलश यात्रा में शामिल रहीं। समूचे गांव का भ्रमण कर कलश यात्रा आश्रम स्थल पर पहुंची जहां गणेश पूजन के पश्चात कथा व्यास ने उपस्थित श्रोताओं को प्रथम दिवस की संगीतमय कथा का श्रवण कराया। 9 जुलाई को कथा विराम होने पर संकीर्तन कार्यक्रम किया जाएगा और अगले रोज 10 जुलाई को साढ़े 7 बजे से हवन एवं दोपहर 12 से शाम 6 बजे तक भंडारा प्रसाद बांटा जायेगा। 10 जुलाई को ही मनाए जाने वाले गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में 3:30 बजे से लेकर सुबह 5:30 तक गुरुदेव के स्नान और सुबह 6 बजे गुरुजी की आरती संपन्न होगी। सभी धार्मिक कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं में आश्रम के प्रबंधक मदन मोहन तिवारी की अगुवाई में ग्रामीण लगे हुए हैं। 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x