बारिश में गिरा गरीब का आशियाना, चुटहिल हुए परिजन

कोंच। बारिश के मौसम में नमी खाकर कमजोर हुए एक घर का बुधवार की रात टिन शेड और दीवार गिरने से कमरे में सो रहे लोग चुटहिल हो गए। पीड़ित ने एसडीएम से मदद की गुहार लगाई है। मोहल्ला गांधीनगर में मरई माता मंदिर के समीप रहने वाले कौशल किशोर पुत्र साधूराम ने एसडीएम ज्योति सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह परिजनों संग टिन शेड से आच्छादित घर में रहता है। बारिश के चलते बुधवार की रात अचानक टिन शेड सहित दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबकर वह और उसके माता पिता चुटहिल हो गए। कौशल किशोर ने एसडीएम से आर्थिक मदद दिए जाने की गुहार लगाई है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x