9 जुलाई की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प, बैंक कर्मियों की सात प्रमुख मांगें


उरई जालौन। विगत 6 जुलाई 2025 को इंडियन बैंक की मुख्य शाखा, पीली कोठी उरई में यू.पी. बैंक इम्प्लाइज यूनियन जालौन इकाई की बैठक जिला मंत्री सुरेशचंद्र याज्ञिक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न बैंक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और 9 जुलाई को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने बताया कि हड़ताल का उद्देश्य बैंकों और बीमा क्षेत्र में सरकार की निजीकरण नीति का विरोध करना है। यूनियन ने सात प्रमुख मांगें रखीं जिसमे सार्वजनिक बैंकों और बीमा कंपनियों को मजबूत करना, निजीकरण और विनिवेश पर रोक, पर्याप्त भर्ती, आउटसोर्सिंग पर प्रतिबंध, एनपीएस समाप्त कर ओपीएस लागू करना, ग्राहकों के लिए सेवा शुल्क में कटौती, और पुराने श्रम कानूनों को वापस न लाना। यूनियन ने कहा कि ये हड़ताल देशभर के बैंक कर्मचारियों की आवाज है। इस मौके पर
शैलेश कुमार अध्यक्ष, कौशल किशोर, अमित घोष, कौशलेंद्र, धीरेन्द्र राठौर, चंद्र प्रकाश, नाथूराम, दीपक कुमार, कुलदीप वर्मा आदि पदाधिकारीगण व सदस्यगण मौजूद रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x